आज से शुरू होगा तीन दिवसीय दीन दयाल प्रदर्शनी मेला
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ में तीन दिवसीय दीन दयाल प्रदर्शनी मेला आज शुरू होगा, जिसमें शासन स्तर से चल रहीं किसान हित से जुड़ीं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कठपुतली कार्यक्रम के जरिए किसानों को जागरूक किया जाएगा।
ब्लॉक परिसर में बुधवार से पंडित दीन दयाल प्रदर्शनी मेले की शुरुआत हो जाएगी। यह मेला तीन दिनों तक चलेगा। प्रदर्शनी मेले में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगाकर किसान समेत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला सूचना अधिकारी रंजना ने बताया कि प्रदर्शनी मेले में अरविंद पॉपेट ग्रुप कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा।