संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़ । लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 13 करोड़ रुपये से गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 10 सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा। इससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
इन मार्गों के नवनिर्माण के प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग को सौंपे थे। पिछले दिनों हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में प्राथमिकता के आधार पर विधायक ने इन नवनिर्माण के कार्यों को चुना है। मार्गों का निर्माण होने से 26 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। साथ ही मार्गों पर सड़क दुर्घटनाएं भी कम होंगी। उम्मीद है कि सितंबर माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शिलान्यास शुरू होंगे। उसके तुरंत बाद कार्यों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
मामले में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि इन मार्गों का नवनिर्माण प्राथमिकता के आधार पर होगा। अभी सभी कार्यों के प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज रहे हैं। एक-एक कर कार्यों के टेंडर निकाले जाएंगे।
यह होंगे कार्य
1़ 50 करोड़ रुपये से ग्राम गढ़ में बाबा मस्तराम की कुटी से ग्राम अब्दुल्लापुर तक, 1.25 करोड़ से ग्राम जमालपुर से ग्राम बिल्हारा मार्ग तक, 1 ़70 करोड़ से गढ़ काशीराम आवास से ग्राम अब्दुल्लापुर तक, 1.़33 करोड़ से ग्राम झड़ीना से ग्राम भगवंतपुर तक, 1.45 करोड़ से मध्य गंगा नहर कुलपुर से कुटी होते हुए कल्याणपुर जनुपुरा मार्ग, 70 लाख से ग्राम सलौनी से रझैटी ढोलपुर मार्ग तक, 1 ़55 करोड़ से ग्राम छतनौरा से ग्राम माधोपुर तक, 1.10 करोड़ से जखैड़ा झाल से गोविंदपुरी सिघनपुर मार्ग, 92 लाख से ग्राम मुक्तेश्वरा घेरो से ग्राम आरिफपुर मढैया तक और 1.़51 करोड़ से औरंगाबाद से मतनौरा तक सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा।
14.़65 करोड़ से मेला रोड का होगा चौड़ीकरण
जिले में धर्मार्थ के कार्यों में अकेले गढ़ गंगा मेला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्यों को शामिल किया गया है। करीब 14 ़65 करोड़ रुपये से इस मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इस मार्ग का चौड़ीकरण होने से खादर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में आने वाले करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को लाभ होगा। साथ ही जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।