फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिले से 10 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में चयनित ​​खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हापुड़। टेबल टेनिस की प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक व बालिका प्रतियोगिता के लिए मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय स्तरीय चयन ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिले के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

जिला उपक्रीड़ा अधिकारी अरुणा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग से शाहरुख, तैयब, मोहम्मद कैफ और उजैर का चयन हुआ है। वहीं, बालिका वर्ग में माही सिंह, गुरनूर, सुभारती, अनाया, कुलप्रीत और दीपांशी का चयन हुआ है। चयनित सभी खिलाड़ी 23 से 25 अक्तूबर तक वाराणसी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों और मंडलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिले के खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर उन्हें बधाई दी गई साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें