फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शिवमय हुई सड़कें, कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब

Fri, 14 Jul 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शुक्रवार को सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। मेरठ रोड पर दूर-दूर तक कांवड़िये नजर आ रहे हैं। इनकी सेवा करने के लिए हर जाति और धर्म के लोग आगे आ रहे हैं। शिविरों में इनकी खूब सेवा की जा रही है। वहीं, डाक कांवड़ का सिलसिला तेज हो गया है। कांवड़ियों के साथ आ रही झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड और दिल्ली रोड शुक्रवार को पूरी तरह से भगवा रंग में रंगे नजर आए। कंधे पर कांवड़ और पैरो में घुंघरू की छन-छन के साथ कांवड़िये तेजी से मंजिल की तरफ बढ़ते नजर आए। बड़ी-बड़ी कांवड़ों के साथ डीजे पर बजते भोले के गीतों पर कांवड़िये थिरकते नजर आए। मेरठ रोड पर आईआईए का कांवड़ शिविर, नगर पालिका शिविर, धर्म महासंघ शिविर में कांवड़ियों की भीड़ दिखी। शिविर में लोग कांवड़ियों की सेवा करने के लिए विनती करते नजर आए।

-

कांवड़ संग देशभक्ति का दिखा जज्बा

कांवड़ियों ने वाहनों पर तिरंगा भी लगा हुआ है है। ऐसे में कांवड़ के साथ देशभक्ति का जज्बा भी दिख रहा है। डाक कांवड़ में भी भोले के गीतों के अलावा देशभक्ति के गीतों से वातावरण गूंज रहा है।
विज्ञापन




चिकित्सकों की भी है व्यवस्था-

कांवड़ियों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए शिविरों में चिकित्सकों की भी व्यवस्था कराई गई है। पैर में छाले से लेकर बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों की दवाई निशुल्क दी जा रही है। जिन कांवड़ियों के पैर में छाले पड़ गए हैं, उनके पैरों में मरहम- पट्टी की जा रही है।

जिला प्रशासन ने किया स्वागत-

कांवड़ियों का हापुड़ जिले की सीमा में प्रवेश करने पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह पुलिस प्रशासन के अधिकारी कांवड़ियों की सेवा करते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें