फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के कपाड़िया मुहाल में मंगलवार सुबह युवक का शव उसके घर के बाहर पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक ने साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की जांच में पता चला कि युवक शराब का लती था।
विज्ञापन

कपाड़िया मुहाल निवासी रामनारायण उर्फ चट्टू कुशवाहा (48) माता-पिता की मृत्यु के बाद घर पर अकेला रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार रात उसे नशे की हालत में देखा गया था। मंगलवार को रामनारायाण का शव पेड़ से लटका मिला। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें