फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 30- आमिर। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के इलाही तालाब में बुधवार सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नरहिया पुरवा निवासी आमिर (25) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकाला। पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पिता बदरुद्दीन ने बताया कि बेटा आमिर प्राइवेट वाहन चालक था। दो नवंबर की शाम खाना खाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने इलाही तालाब में उसका शव पड़े होने की सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने बेटे की हत्या कर शव तालाब में फेंका है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की पानी में डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें