फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पिटाई से युवक के दाहिने कंधे पर चोट, अंगुली फटी

विज्ञापन
फोटो05एचएएमपी 07 चोट दिखाता पीड़ित। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। वारंटी समझकर कोतवाली में लाए गए युवक के साथ पिटाई का मामला गर्माया हुआ है। घटना में पुलिस के दावे भले ही कुछ कह रहे हों लेकिन चिकित्सकीय जांच में चार चोटों की पुष्टि हुई है। इसमें अंगुली व हाथ में घाव है जिससे रक्तस्राव हुआ है। सिर, दाहिना हाथ व कंधा पर लगी चोट गंभीर है या नहीं यहएक्सरे रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। जिला चिकित्सालय से घायल को शनिवार की देर शाम ही रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर निवासी शिवकरन के बेटे शिवराज (28) को पुलिस ने शनिवार की शाम पकड़ा था। मेरापुर निवासी शिवराज नाम के ही दूसरे व्यक्ति के नाम वारंट था। पुलिस के पास जो वारंट की कॉपी थी उसमें पिता का नाम नहीं लिखा था जिसकी वजह से पुलिस को पूछताछ में दूसरे शिवराज का घर बता दिया गया। चूंकि शिवराज का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वर्ष 2024 में जिला बदर रहा है। बस यहीं पुलिस गच्चा खा गई और उसे कोतवाली ले आई।
पुलिस ने यहां उसका नाम पता मिलान किया तो वह दूसरा व्यक्ति निकला। बस इसके बाद कहासुनी हुई। पुलिस का दावा है कि उसने उपद्रव किया और सीसा तोड़ दिया जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। शिवराज का आरोप है कि पुलिस ने उसे हिरासत में बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद घायलावस्था में पुलिस ने ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट में शरीर पर चार चोटों का उल्लेख होने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार युवक के दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से पर लगभग 3×3 सेंटीमीटर का घाव मिला है जिससे रक्तस्राव हो रहा था। दाहिने हाथ की पहली अंगुली पर भी करीब एक सेंटीमीटर का घाव था। दाहिने कंधे पर लगभग 18×5 सेंटीमीटर का चोट का निशान पाया गया। सिर में भी चोट की शिकायत की गई। युवक ने सिर व गर्दन में दर्द की भी शिकायत की।

चोट कठोर वस्तु से लगी होना पाया गया। डॉक्टर ने दाहिने हाथ, दाहिने कंधे और सिर का एक्सरे कराने तथा विशेषज्ञ की राय लेने की सलाह दी। एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि सिर व कंधे की चोट साधारण है या फिर गंभीर।

फोटो05एचएएमपी 07 चोट दिखाता पीड़ित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें