राठ। कोतवाली क्षेत्र के बहगांव निवासी राममिलन ने बताया कि मंगलवार को भाई की मौत की सूचना पुलिस को दी है। तहरीर में बताया कि रविवार को उनके भाई सुनील कुमार (21) ई-रिक्शा से शटरिंग का सामान लेकर लौट रहे थे। रास्ते में ई-रिक्शा पलट गया। सामान के नीचे दबने से भाई घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज उरई रेफर कर दिया। उरई में इलाज के दौरान मौत हो गई।