फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मोर्चा संगठन के युवाओं ने गड्ढों का समतलीकरण करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। युवा मोर्चा संघ ने बाजार मैदान में जेसीबी से कूड़े के ढेर को साफ करवाया। जल भराव वाले स्थानों में मिट्टी डलवाकर समतलीकरण कराया।
विज्ञापन

युवा मोर्चा संघ ग्राम सभा में बाजार मैदान में गंदगी फैली है। अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत ने बताया कि प्रधान और सचिव की लापरवाही से सफाई नहीं हो रही हैं। बीडीओ गजेंद्र प्रताप को अवगत करा चुके हैं। मजबूर होकर संगठन ने जेसीबी की मदद से बाजार का कचरा हटवाया। जलभराव वाले स्थानों पर 20 ट्राली मिट्टी डलवाकर समतलीकरण कार्य भी करवाया। उधर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार द्विवेदी व सचिव शिव मूरत सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा साप्ताहिक बाजार मैदान में लगने वाली दुकानों से विगत कई वर्षों से साफ-सफाई व व्यवस्था के नाम पर वसूली की जा रही है। इसीलिए सफाई कर्मचारियों को वहां कम लगाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें