फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में मिला दिव्यांग युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। एक दिव्यांग युवक का शव नाले में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

छानीखुर्द गांव निवासी सुमन देवी ने बताया कि उनका पुत्र रामबली (22) पुत्र रमेश वर्मा दिव्यांग है। गुरुवार की देर शाम वह संकट मोचन मंदिर में लोगों के साथ अलाव के पास बैठा था। इसके बाद वह लापता हो गया। थानाक्षेत्र के लोदीपुर-निवादा गांव स्थित अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के सामने सड़क किनारे नाला में शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में उतराता मिला। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। शरीर में कई जगह पर जोंक चिपकी हुई थी। जहां से खून निकल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े था और अविवाहित था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें