फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गलत इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 17- शहर के पोस्टमार्टम हाउस में जानकारी देता मृतक का भाई। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली के रमेड़ी मोहल्ला निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल के झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुखराम के बेटे राहुल के मुताबिक, बड़ा भाई विमल (32) नोएडा के सेक्टर 52 के गली नंबर 10 में रहकर रेवड़ी का ठेला लगाता था। बीते छह अक्तूबर को उसकी तबीयत खराब हो गई। सर्दी, जुकाम और बुखार आने पर पास के निजी अस्पताल में उपचार कराया था। आरोप है कि झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इंजेक्शन की जगह पर गांठ और काला पड़ गया।
इन्फेक्शन अधिक होने पर झोलाछाप ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा। परिजन ने उसे कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन पैसे का अभाव होने के कारण कानपुर हैलट में भर्ती कराया जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। विमल के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। इनमें एक आठ साल का और दूसरा छह साल का है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

विमल की मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। युवक का दिल्ली व नोएडा में इलाज कराया गया। ठीक न होने पर वहां से कानपुर हैलट ले आए जहां उसकी मौत हुई है। भाई की ओर से लगाए गए आरोपों की भी पुष्टि नहीं हुई है। मौत की वजह और पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। -विनोद कुमार, सदर कोतवाल हमीरपुर

फोटो 11 एचएएमपी 17- शहर के पोस्टमार्टम हाउस में जानकारी देता मृतक का भाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें