फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड (हमीरपुर)। रंजिश में युवक को सुनसान स्थान पर ले जाकर 10 युवकों ने पेड़ से बांधकर पीटा। गंभीर हालत में सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जरिया थाने के खेड़ा शिलाजीत गांव निवासी संजय पुत्र दीनदयाल ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि सोमवार को गांव के विकास का फोन आया और उसने गांव के बस स्टैंड पर बुलाया। पैदल होने की बात कहने पर विकास व बड़ेरा गांव का निखिल आया और बाइक से अपने साथ ले गए। बताया कि उसे जरिया रोड पर एक सुनसान स्थान पर ले गए।
वहां खेड़ा शिलाजीत के रिंकेश, अनिकेत, मनोज, सौरभ, गुटक्वारा गांव का माता, सरीला का सुरेंद्र व दो अज्ञात व्यक्ति पहले से मौजूद थे। रिंकेश ने रंजिश में उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर सभी ने उसके कपड़े उतार दिए और पेड़ से बांध कर लात-घूंसों व बेल्ट से पीटा। मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। देर शाम बाइक पर बैठाकर अमगांव के पास छोड़ दिया। थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें