फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के एक गांव में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। रैवारा गांव निवासी मूलचंद्र अनुरागी (40) सोमवार की रात घर पर था। इसी दाैरान देर रात उसने कमरे में जाकर रस्सी का फंदा लगा लिया। भोर सुबह जब परिजन जागे तो युवक को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजन से जानकारी ली। मृतक के परिजन घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता सके। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि युवक के फंदा लगाकर जान देने का मामला संज्ञान में आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें