फोटो 06 एचएएमपी 08- बाइक से घायल साइकिल सवार छात्र। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। देवगांव मार्ग पर एक पैलेस के समीप मंगलवार दोपहर बाइक सवार ने साइकिल से घर लौट रहे रोटीराम इंटर कॉलेज के कक्षा छह के छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र राघवेंद्र प्रजापति (12) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। छात्र के पिता रामनारायण प्रजापति ने बाइक सवार के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।