फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। शुक्रवार की सुबह कस्बे में एक युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने सास-ससुर और जेठ पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कजियाना पश्चिमी तरौस निवासी नरेशचंद्र (23) ने देर रात अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अलाव मैदान के पास गुमटी रखकर सामान बेचकर परिवार चला रहा था। उसकी एक डेढ़ साल की बच्ची है। नरेश की दो वर्ष पूर्व बांदा में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच अनबन चली आ रही थी। पत्नी लगातार घर से अलग बांदा में रहने का दबाव बनाती थी। इसके चलते पत्नी पूनम शादी के बाद से मायके में ही रहती थी।
पिछले महीने 25 मई को नरेश की पत्नी और ससुर के बीच समझौता हुआ। इसके बाद पत्नी पूनम पति के साथ ससुराल आ गई, मगर दस दिन बाद विवाद शुरू होने पर पत्नी अपने पिता दयाशंकर को बुलाकर मायके चली गई। तबसे नरेश तनाव में रह रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे उसने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बहू और नरेश के बीच अनबन रहती थी।
विज्ञापन

बहू करीब पंद्रह महीने बाद आई थी, लेकिन फिर चली गई। इससे नरेश तनाव में रहने लगा। कहा रात में कब फांसी लगाई उन्हें जानकारी नहीं है। बताया कि बहू बांदा में अलग रहने का लगातार दबाव बनाती थी। उसी को लेकर नरेश परेशान रहता था। उधर मृतक की पत्नी ने दी तहरीर में कहा कि सास-ससुर और जेठ उसके पति के साथ मारपीट करते थे।
इस कारण वह मायके में रह रही थी। आरोप लगाया कि ससुर और अन्य लोगों ने उसके पति को मारा है और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी से लटकाया है। कोतवाल मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के विवाद का सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें