फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक और युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो 30 एमएएचपी 14 परिचय-दुर्गेश (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
-थाना कबरई व खन्ना क्षेत्र में हुईं आत्महत्या की घटनाएं
विज्ञापन

फोटो 30 एमएएचपी 14 परिचय-दुर्गेश (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना/कबरई। जिले में कबरई और खन्ना थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर युवक व युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय दोनों के परिजन घर पर नहीं थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
थाना खन्ना के चिचारा गांव निवासी दुर्गेश (29) विवाहित था और शराब का लती था। मंगलवार की सुबह पत्नी मीना, बेटा मनोज व बेटी प्रीति को लेकर मायके चली गई थी। घर में मां गोमती थी। दोपहर के समय मां भी किसी काम से बाहर गई। तभी युवक ने मकान के कमरे में साड़ी का फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जब मां घर पहुंची तो बेटे को फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। मां ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। बेटे ने यह कदम क्यों उठाया, यह समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबरई संवाद के अनुसार बरबई गांव निवासी जसवंत सिंह की बेटी प्रियांशी (18) ने सोमवार की देर शाम कच्चे मकान के ऊपर बने एक कमरे में जाकर लट्ठे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के चचेरे बाबा लाल सिंह ने बताया कि सोमवार को चिचारा गांव में रिश्तेदारी के एक युवक की खुदकुशी की घटना में परिवार के सभी लोग गए थे। घर में केवल प्रियांशी व उसकी मां संगीता ही थी। मां शाम को मकान के निचले हिस्से में काम कर रही थी और प्रियांशी छत पर बने कच्चे कमरे में थी। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आई तो ऊपर जाकर देने पर घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें