फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन के एक साल बाद भी योजना का लाभ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन विभाग ने 945 पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक साल पहले आवेदन जमा कराए थे। लेकिन आवेदनों में किसी भी किसान को योजना का लाभ नहीं मिल सका है। बैंकों ने योजना के तहत किसी भी लाभार्थी को लाभान्वित नहीं किया है।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गांवों में पशुपालन विभाग ने ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पशुधन योजना में 945 आवेदन भरवाकर संबंधित बैंक शाखाओं में भेजे थे। बीते साल जून माह में यह आवेदन पत्र भेजे जाने के बाद इस योजना का किसी भी ग्रामीण को लाभ नहीं मिल सका है। क्षेत्र के डामर गांव निवासी पूरन कुशवाहा, दिलीप कुमार ने बताया पशुपालन विभाग के चिकित्सक उनके आवेदन पत्र भरवाकर ले गए थे। लेकिन पशु अस्पताल जाने पर कहा जाता है कि उनके फार्म बैंकों में जमा हैं।
कहते हैं भैंस खरीदने को मदद मिल जाती तो दूध का काम चालू कर देते। पशु चिकित्सालय के चिकित्सक अमिताभ सचान का कहना है बीते साल जून माह में 945 किसानों से फार्म भरवाए थे। किसान क्रेडिट कार्ड योजना में एक किसान को दो भैंसों के लिए 1.75 लाख रुपये का लोन मिलना है। कहा बैंकों में आवेदन पड़े हैं। योजना का लाभ दिलाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें