फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नागपंचमी पर्व पर दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांपपेच

Tue, 22 Aug 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यमुना नदी किनारे स्थित पातालेश्वर धाम मंदिर के प्रांगण में नागपंचमी को आयोजित दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। मंदिर प्रांगण में नागपंचमी की शाम दंगल का आयोजन पिछले सौ सालों से हो रहा है। परंपरा में दूरदराज से पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ भी उमड़ती है। सोमवार को यहां पूर्व सभासद युगांक मिश्रा ने दंगल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अखाड़े में छोटू और आनंद के बीच कुश्ती बराबरी पर रही वहीं हमीरपुर के इसरार और घाटमपुर के छोटू पहलवान के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। जिसमें इसरार ने छोटू को अखाड़े में धूल चटाई। दंगल में कई पहलवानोंं की फ्री स्टाइल कुश्ती भी आकर्षक का केंद्र रही। इस मौके पर सत्यप्रकाश मिश्रा, रामदत्त पाठक, विनोद सैनी, प्रमोद मिश्रा, नंदकिशोर, राहुल बाजपेई, आशुतोष मिश्रा, शिवम सिंह, जीतू लखेरा, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें