फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: महिला व युवक ने दर्ज कराया एससी/एसटी मुकदमा

Tue, 22 Aug 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के मसगवां निवासी पीड़िता चुन्नी देवी पत्नी रामप्रसाद वाल्मीकि व मुटनी गांव निवासी ब्रजराज अहिरवार दोनों ने आरोपी दीपेंद्र शुक्ला के खिलाफ एससी/एसटी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि महिला के अनुसार पिछले 19 अगस्त को वह खेत में दोपहर करीब तीन बजे मवेशी चरा रही थी। तभी आरोपी ने उसके साथ जातिसूचक गालीगलौज व मारपीट की है। वहीं मुटनी के ब्रजराज ने बताया कि वह प्राइमरी में अध्यापक है। शाम लगभग चार बजे स्कूल से लौटते समय जब वह गांव से गुजरा तो आरोपी ने उसे जातिसूचक गालियां दीं। दोनों पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी खिलाफ गालीगलौज, मारपीट, जानमाल की धमकी सहित दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें