फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पहलवान स्वामी नागेंद्र दास ने हरियाणा के मोनू को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के देवगांव के कामाख्या देवी प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय रामलीला एवं दंगल के प्रथम दिन नामीगिरामी पहलवानों के मध्य रोमांचक कुश्ती संपन्न हुई। दंगल में अयोध्या, मथुरा, कुरुक्षेत्र, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, नेपाल आदि जगहों से आए पहलवानों के मध्य शानदार कुश्ती संपन्न हुई। पहलवान स्वामी नागेंद्र दास ने हरियाणा के मोनू को चित किया।
विज्ञापन

देवगांव के कामाख्या देवी मंदिर के महंत स्वामी पतरिया महाराज ने देवी मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय रामलीला एवं दंगल का आयोजन कराया है। दंगल के प्रथम दिन अयोध्या हनुमानगढ़ी के पहलवान स्वामी नागेंद्र दास ने मोनू पहलवान को चित किया। हुकुम कुसमरा ने मनोज गाजीपुर को हराया। गोविंद खरौंज ने संजय कन्नौज को परास्त किया। कल्लू कानपुर ने छोटे इटावा को पटकनी दी।
हृदेश चंदौली के राजू रहक को चित किया। सोनू कुरुक्षेत्र व कुलदीप टेढ़ा, चंद्रवीर मथुरा व अशोक दिल्ली, सोनू पंजाब व सोनू राजस्थान, मोनू मथुरा एवं वीरेंद्र टेढ़ा की कुश्ती बराबरी पर छूट गई। प्रदीप हरियाणा व भोलू धौलपुर के मध्य कुश्ती भी बराबरी पर छूट गई। दंगल का संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। रेफरी की भूमिका हनुमानगढ़ी के संत संजय दास महाराज एवं राहुल पांडेय ने किया। इस मौके पर दंगल के महंत स्वामी पतरिया महाराज, इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद उर्फ बलराम दास महाराज, मनासर बाबा आश्रम के महंत स्वामी द्वारका दास महाराज,गुप्तानंद महाराज, सुरेश यादव दपसौरा, मुन्ना पहलवान,ग्राम प्रधान जितेंद्र खरे, नयन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
पूर्व मंत्री ने दंगल का किया शुभारंभ
फोटो- 14 एचएएमपी 22 परिचय- बिवांर कस्बा में आयोजित दंगल में दांव-पेच दिखाते पहलवान। संवाद
बिवांर(हमीरपुर)। कस्बा बिवांर में चल रहे एकादशी उत्सव के तीसरे दिन कैथानी मेला परिसर में दंगल का आयोजन किया गया।दंगल का शुभारंभ पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने किया। इटावा के शानदार और धौहल के अभिषेक के बीच हुई कुश्ती में अभिषेक ने कुश्ती जीत ली। जम्मू के इरफान और अमृतसर के जोमन की कुश्ती बराबरी पर छूटी। नीरज पंडित बिवांर और लखनऊ के राहुल में राहुल ने बाजी मारी। बिवांर के भूरा और जम्मू के कर्ण में भूरा ने व लोकेश आगरा और सुनील हिमांचल के बीच हुई कुश्ती में आगरा के लोकेश ने बाजी मारी। सभी विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें