फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: श्रमिकों के लिए बने श्रमिक सुविधा केंद्र

Tue, 03 Feb 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। देवगांव रोड जाने वाले व्यस्त चौराहे पर रोज सुबह सैकड़ों मजदूर काम की तलाश में जुटते हैं। सड़क किनारे घंटों खड़े रहने को मजबूर इन श्रमिकों के लिए न तो बैठने की व्यवस्था है, न ही पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा है। भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष शिवशरण सिंह व जिला मंत्री अत्री कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा। भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह गौतम, संगठन मंत्री राजेश सेंगर, उपजिला उपाध्यक्ष लल्लूराम भारती, संयुक्त मंत्री महेश, अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि श्रमिक सुविधा केंद्र बनने से मजदूरों को सम्मानजनक माहौल मिलेगा और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें