फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। दिल्ली में काम करने वाले श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। नगर के जुगियाना मोहल्ला निवासी फूलवती ने बताया कि उनका बेटा गप्पू अनुरागी (29) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार रात उसकी हालत बिगड़ गई। तेज बुखार के साथ ही उल्टी दस्त होने लगे। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। युवक अपने पीछे पत्नी रानी व पांच साल के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गया है। पत्नी करीब चार साल से मायके में रहती है। रविवार दोपहर शव घर पहुंचा और परिजन ने पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें