राठ। मिशन शक्ति अभियान 6.0 की शुरुआत पर सोमवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। छात्राओं ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कोतवाली परिसर में विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत और चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में मां शारदा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने महिला व बालिका सुरक्षा, अधिकारों और कानून की जानकारी दी। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यहां पर एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार दिलीप कुमार, कोतवाल अनूप सिंह आदि रहे।