फोटो01एचएएमपी22 मृतका की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
भरुआ सुमेरपुर। मायके से लौटने के बाद 45 वर्षीय विधवा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पास में रहने वाले जेठ को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिला।
वार्ड नंबर 15 निवासी आशा देवी कुशवाहा के पति जगदीश कुशवाहा की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह ज्यादातर समय मायके में रहती थीं। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम वह मायके से लौटकर घर आई थीं। रात में खाना खाने के बाद उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और सोने चली गईं। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छत के कुंडे के सहारे फंदे पर लटके शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका अपने पीछे विवाहित पुत्री गरिमा उर्फ नीलू और इकलौते पुत्र शिवांश कुशवाहा को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।