फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने महिला को रौंद डाला

Mon, 26 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
खड़े ट्रक के साथ लोगों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। कस्बे में ममना बस स्टैंड पर सोमवार को बस के इंतजार में अपने छोटे भाई के साथ खड़ी 20 वर्षीय महिला को तेजरफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक व क्लीनर को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


जरिया थानाक्षेत्र के उमरिया गांव के टुट्टी कुशवाहा की 20 वर्षीय ब्याहता बेटी कमलेश अपने छोटे भाई दिनेश (8) के साथ दो दिन पहले ननिहाल जरिया आई थी। सोमवार को उसका मामा मान सिंह (22) उसे सरीला कस्बे के ममना बस स्टैंड पर छोड़ गया। जहां वह अपने भाई के साथ उमरिया गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी ममना गांव की तरफ से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। महिला ट्रक के आगे के पहिये के नीचे आ गई।

पहिये में फंसने के साथ काफी दूर तक घसिटती चली गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका भाई बाल-बाल बच गया। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक नूर आलम निवासी घोसी खुर्द जनपद अमेठी व उसी गांव का क्लीनर इमरान को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। बाद में पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष जरिया राजा दुबे ने बताया कि ट्रक चालक अपने क्लीनर के साथ सीमेंट लादकर ममना गांव लाया था। वहां से ट्रक खाली करने के बाद वह वापस जा रहा था। उसी समय घटना घटित हुई। मृतका के पिता की तहरीर पर चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें