फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान महिला ने दी जान

Wed, 13 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
फंदा लगाया - फोटो : bureau
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव में अधेड़ महिला ने बीमारी से परेशान होकर बुधवार को सुबह अपने ही मकान के सामने नीम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। दोनों पक्षाें की मांग पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परछछ गांव निवासी सुधा (45) पत्नी कामता प्रजापति का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे मकान के सामनेे लगे नीम के पेड़ में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। ससुराली व मायके वाले दोनों पक्षाें ने पुलिस ने पोस्टमार्टम न कराके शव को सौंपने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें