फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। थाना व गांव जरिया में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जरिया गांव निवासी सुनील पाल की पत्नी आरती (23) का शव घर में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को आरती के भाई पनवाड़ी थाने के रिछा गांव निवासी पुष्पेंद्र की पुत्री का कुआं पूजन था। जिसमें पहले से जाने की जिद पर आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वहीं मृतका के भाई पुष्पेंद्र ने बताया पांच साल पूर्व आरती का विवाह किया था। मंगलवार को ग्राम प्रधान ने फोन पर सूचना दी कि आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप लगाया कि आरती के पति व देवर ने हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया है। मृतका अपने पति व देवर के साथ जौनपुर में ईंट भट्टों पर मजदूरी करते थे। सोमवार को ही लौट कर आए थे। मृतका अपने पीछे पुत्र रितिक (4) व चार माह की पुत्री मानवी को रोता बिलखता छोड़ गई। जरिया एसओ रामआसरे सरोज ने कहा कि मायके पक्ष की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी किसी ने आरोप से संबंधित तहरीर थाने में नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें