फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा(हमीरपुर)। कस्बे के हमीरपुर मार्ग झांसी मिर्जापुर हाईवे पर लीलावती पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। घायल को सीएचसी मुस्करा पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मुस्करा निवासी अरुण अपनी मां ममता (40) और बहन प्रांशी (16) को बाइक पर बैठाकर कुंडौरा गांव में एक शादी समारोह में जा रहा था। लीलावती पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर, आगे चल रहे क्रूजर चालक ने बिना संकेत दिए तेज गति से पेट्रोल पंप की ओर वाहन मोड़ दिया। अचानक वाहन मुड़ने से पीछे आ रहे अरुण को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी बाइक का हैंडल क्रूजर से टकरा गया। टक्कर लगने से बाइक सवार ममता सड़क पर भरे पानी में गिर गईं जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें