फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। सोमवार दोपहर मवेशी चराने जा रही 50 वर्षीय जशोदा देवी को पिकअप ने टक्कर मार दी। यह दुर्घटना सागर तालाब मोक्षधाम के पास हुई। टक्कर से जशोदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन




राहगीरों ने मौके पर ही पिकअप चालक को पकड़ लिया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बेटे चंद्रप्रकाश, विनोद कुमार और मुकेश कुमार श्रीवास का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है। शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें