बिवांर (हमीरपुर)। बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला की गिर पड़ी। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
कस्बा निवासी रवि ने बताया कि उनका भाई शशिकांत बाइक चोरी के आरोप में जेल में निरुद्ध है। भाई की जमानत के कागजात तैयार कराने के लिए वह मां मुन्नी देवी (50) को बाइक से लेकर हमीरपुर गया था। सोमवार की शाम करीब सात बजे घर लौटते समय बजेहटा मोड़ के पास अचानक मां बाइक से गिर गई तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना करने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। अगले दिन मंगलवार की सुबह कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर के हैलट अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बताया कि उनके पिता की वर्ष 2004 में मौत हो चुकी है, उसकी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है।