सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थानाक्षेत्र के कुपरा मार्ग पर सोमवार को चलती बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। जालौन के कदौरा थानाक्षेत्र के चतेला गांव निवासी जितेंद्र पत्नी प्रीति (22) के साथ कुपरा गांव से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
जलालपुर गांव के पास प्रीति चलती बाइक से सड़क पर गिर गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरवी ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।