फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों से टकराकर बाइक से गिरी महिला, मौत

Wed, 29 Mar 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेरी गांव से बाइक में अपने भांजे के साथ कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में आ रही एक अधेड महिला जानवरों से पैर टकरा जाने से बाइक से गिर गई। जिसे इलाज के लिए कुरारा सीएचसी ले जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। बेरी गांव निवासी जगतनारायन शिवहरे की पत्नी फूला देवी
विज्ञापन


(55) अपने भांजे अनिल के साथ बाइक पर कुरारा कस्बे आ रही थी। आज उसके भतीजे रमेश शिवहरे के यहां गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। तभी देवीगंज गांव के पास यज्ञशाला के सामने अन्ना पशुओं के पैर से रगड़कर निकलने से महिला बाइक से असंतुलित होकर नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें

आने के कारण वह बेहोश हो गई। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए कुरारा सीएचसी ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही खुशी का कार्यक्रम मातम मे बदल गया। परिजन शव को बेरी गांव ले गए।
विज्ञापन



बाइक से गिरकर दो घायल
सुमेरपुर कस्बे से बाइक से बांकी गांव जा रहे दो बाइक सवार कांशीराम कालोनी के पास असंतुलित होकर सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटे आई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बांकी गांव निवासी विश्वराम अनुरागी 55 पुत्र बसंतीलाल अपने साथी गुलाब 30 पुत्र महेंद्र पाल सिंह के साथ सुमेरपुर कस्बे से गांव वापस जा रहे थे। तभी कस्बा निकलते ही कांशीराम कालोनी के निकट बाइक असंतुलित होकर सड़क में गिर गई। जिससे दोनों बाइक सवार भी बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने इन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

ट्रक की टक्कर से आटो में सवार चार यात्री हुए घायल
 कस्बे के उरई मार्ग स्थित क्राइस्ट कांवेंट स्कूल के सामने ट्रक की टक्कर लगने आटो में चार यात्री घायल हो गए। जरिया थानाक्षेत्र के करौंदी गांव निवासी ममता 22, भगवती 30, महेंद्र 24 व मुस्करा निवासी हरिश्चंद्र 25 आटो में सवार घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक चालक ने आटो में टक्कर मार दी। जिससे वह सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को इलाज के सीएचसी में भर्ती कराया है। वही चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें