फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पायल चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के सर्राफा व्यापारी की दुकान से चांदी की पायल चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की तीन जोड़ी पायल भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ला निवासी सर्राफा व्यापारी राम औतार सोनी की तहसील रोड स्थित दुकान पर पांच दिन पहले एक महिला और एक युवती पायल खरीदने के बहाने पहुंची थीं। दोनों ने टप्पेबाजी कर करीब 400 ग्राम चांदी की पायल पार कर दी थी। व्यापारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की थी। शनिवार को पुलिस ने पढ़ोहरी अंडरपास के पास से घाटमपुर थानाक्षेत्र के रार गांव निवासी आशा उर्फ सुभी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी की पायल बरामद हुई हैं। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध कानपुर नगर में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें