फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मानसून की दस्तक के साथ खरीफ फसल की तैयारी शुरू

विज्ञापन
फोटो01एचएएमपी15- सुमेरपुर राजकीय बीज भंडार में बीज लेने के लिए इंतजार करते किसान।संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। मानसून की दस्तक के साथ ही क्षेत्र में खरीफ की फसलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। लगातार दो दिन हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आने के बाद किसानों ने धान, बाजरा, उड़द, तिल समेत अन्य खरीफ फसलों की बोआई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार को भी रिमझिम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर राजकीय बीज भंडार से बीज प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही खाद और कीटनाशकों की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि मौसम अनुकूल रहते ही बोआई शुरू की जा सके। किसान शिवकुमार, रजवा, रामकिशोर और नफीस ने बताया कि खेतों में बोआई के लिए पर्याप्त नमी है। यदि कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहा तो खरीफ फसलों की बोआई पूरे क्षेत्र में रफ्तार पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें