फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य न कराने वाले सचिव होंगे निलंबित

Sat, 17 Jun 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इस समय विकास विभाग में आलम यह है कि ग्राम पंचायत अधिकारी व रोजगार सेवक मनमानी कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों के लाख कहने के बाद भी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। नाराज खंड विकास अधिकारी ने बैठक कर सचिवों को चेतावनी दी कि यदि वह विकास कार्यों में रुचि नहीं दिखाएंगे तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को विकास खंड सभागार में हुई बैठक में बीडीओ रामायण सिंह यादव ने बताया कि इस समय ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा और शौचालय का काम पूरी तरह से ठप है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में मनरेगा विकास कार्य भी बंद पड़े हैं। कई बार चेतावनी देने के बाद भी सचिवों व रोजगार सेवकों ने काम शुरू नहीं कराया। उन्होंने बताया कि लापरवाह सचिवों को निलंबित किया जाएगा और मनरेगा में काम शुरू न होने पर रोजगार सेवकों को बर्खास्त कर सेवा समाप्ति कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि चार ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला हो गया है और उन्हें रिलीव भी कर दिया गया है, जबकि दूसरे ब्लाकों से ग्राम पंचायत अधिकारी नहीं आए हैं। इससे भी विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शीघ्र ही नई भर्ती के सचिवों को ग्राम पंचायतें आवंटित कर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में अवशेष फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए। इस दौरान कौशलेंद्र सिंह यादव, सुभाषचंद्र यादव, विश्राम सिंह, रामऔतार, दिव्या द्विवेदी, आशीष कुमार, अनूप दुबे सहित कई सचिव व रोजगार सेवक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें