थानाक्षेत्र के बांक गांव निवासी रामदास ने बताया कि उसने बेटी अर्चना (28) की शादी वर्ष 2020 में जालौन जनपद के रामपुरा थानाक्षेत्र के छेवना गांव निवासी धर्मेंद्र के से की थी। करीब तीन साल पूर्व बेटा होने के बाद पति से विवाद हो गया। इसके बाद से अर्चना मायके में आकर रहने लगी।
उसका पति से गुजारा भत्ते को लेकर का मुकदमा भी चल रहा है। सोमवार को जब उसका भाई रामदास, भाभी फुलझरिया तथा वह खेत गए थे। तभी उसका पति घर पहुंचा और अर्चना को अकेला पाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह लोग घर पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। मौके से भाग रहे पति को उसने व ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
अर्चना अपने पीछे बेटे रेहान (3) को रोता बिलखता छोड़ गई है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्यारोपी पति को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।