फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1142 फौजी भी चुनेंगे अपने मन का नेता

Thu, 09 Feb 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
बचत कार्यालय में लिफाफों में बैलेट पेपर भरते कर्मचारी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
देश की सीमाओं पर तैनात फौजी भी अपने मनचाहे प्रत्याशी को चुनेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डाक मत पत्र भेजने का काम तेज कर दिया गया है। जिले के कुल 1142 फौजी मतदाता वोटिंग करेंगे। पोस्टल बैलेट प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि विधानसभा की दोनों सीटों हमीरपुर व राठ में रहने वाले फौजी देश भर में तैनात हैं। देश के यह सिपाही भी अपने वोट का इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन


बताया कि हमीरपुर विधानसभा में 688 और राठ विधानसभा में 454 फौजियों के नाम पोस्टल बैलेट के पैकेट तैयार किए गए हैं। एक बड़े लिफाफे में पोस्टल बैलेट भेजे जाने हैं। इन पोस्टल बैलेट में सभी प्रत्याशियों के अलावा नोटा का कॉलम भी रखा गया है। फौजी अपने मन पसंद प्रत्याशी के नाम पर सही का निशान लगाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें