हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव में सोमवार रात एक 62 वर्षीय बुजुर्ग ने कमरे के अंदर फंदा लगा लिया। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
भौली गांव निवासी मोहित ने बताया कि पिता भोला सिंह (62) सोमवार शाम घर लौटे थे। वह शराब के आदी थे। शराब पीकर घर में आने का सभी ने विरोध किया, इससे वह नाराज हो गए। देर रात उन्होंने कमरे के भीतर फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होते ही उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।