राठ। नए शिक्षण सत्र के पहले दिन बच्चों को तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया गया। नोटबुक सहित स्टेशनरी भी वितरित की गईं। गल्हिया गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का स्वागत हुआ। इंचार्ज प्रधानाध्यापक उर्मिला राजपूत ने बताया कि पहले दिन 100 बच्चे स्कूल पहुंचे। दस नए दाखिले किए गए। पढ़ाई के लिए नोटबुक व स्टेशनरी वितरित की गई हैं। भरुआ सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार- कंपोजिट विद्यालय बांक में प्रधानाध्यापक अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षक मंजीता अहिरवार, संगीता, विजयलक्ष्मी, प्रतिमा, अर्चना खरे, अर्चना कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को रोली-कुमकुम लगाकर कक्षा में प्रवेश दिलाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय विदोखर मेंदनी में सुबह 10 बजे स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। टेढ़ा कंपोजिट विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
मेधावियों को किया सम्मानित
बिवांर। स्कूल के इंचार्ज प्रधानाचार्य रामकृपाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की गई श्रेष्ठा परीक्षा में इस स्कूल के आठवीं कक्षा के दो बच्चों सचिन पुत्र अनिल कुमार ने ऑल इंडिया 112 वीं रैंक और शैली पुत्री संतोष ने 123 वीं रैंक प्राप्त कर सफलता पाई है। वहीं, छह बच्चों सचिन, शैली, अनन्या, लवकुश, भूपेंद्र व हिमांशी ने आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा पास की है। इसमें भूपेंद्र ने जिले में दूसरा स्थान पाया। सभी मेधावी बच्चों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्राथमिक विद्यालय रागौल में गंदगी का अंबार, वीडियो वायरल
मौदहा। प्राथमिक विद्यालय रागौल में गंदगी के अंबार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि वर्षों से यहां सफाई नहीं की गई। वहीं, प्राथमिक विद्यालय सिजनौडा में प्रधानाध्यापक सूर्यकांत त्रिपाठी ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकालते हुए नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का टीका चंदन करते हुए स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय छिरका एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर जागरूक किया गया। परिषदीय विद्यालय करहिया के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र-छात्राएं स्कूल चलो अभियान के साक्षी बने। प्राथमिक विद्यालय इचौली में सुबह 8:30 बजे एक शिक्षामित्र, एक सहायक अध्यापक उपस्थित दिखाई दिए, जबकि विद्यालय में पांच अध्यापकों का स्टाफ है।
बच्चों का तिलक लगा किया स्वागत
गहरौली। क्षेत्र के अलरा गौरा गांव के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल में अध्यापकों ने छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत किया। कन्या प्राथमिक विद्यालय गहरौली में पांच बच्चों का स्वागत किया गया। कन्या जूनियर हाईस्कूल में आठ छात्र विद्यालय आए। इनका अध्यापक छत्रपाल राजपूत और आनंद साहू ने स्वागत किया।
फोटो 01 एचएएमपी 13- टेढ़ा विद्यालय में बच्चों का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत- विद्यालय
फोटो 01 एचएएमपी 13- टेढ़ा विद्यालय में बच्चों का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत- विद्यालय