फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रपटों पर घटा पानी, गांवों में आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो30एचएएमपी 24- ग्राम पढोहरी में चन्द्रावल नदी पर मौजूद रपटा का पानी कम होने से संभल कर निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन

-60 से अधिक कच्चे मकान बारिश में ढहे
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा (हमीरपुर)। चंद्रावल नदी, श्यामनाला और बिछूही नाला में बारिश के पानी का जलस्तर घटने से क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिली है। रपटों के ऊपर से बह रहा पानी कम होने के बाद कई स्थानों पर आवागमन शुरू हो गया है। पिछले कई दिनों से बाढ़ और जलभराव के कारण प्रभावित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लगातार बारिश के चलते तहसील क्षेत्र में अब तक 60 से अधिक कच्चे मकानों के गिरने की सूचना है।
मौदहा क्षेत्र के पढ़ोहरी-चंद्रावल रपटा, गुरदहा-श्यामनाला रपटा समेत पारा, लारौंद, हिमौली, फत्तेपुरवा, किसवाही और भवानी आदि गांवों में नदी और नालों का पानी घटने लगा है। कई रपटों पर पानी अब नीचे से बह रहा है जिससे आवागमन सुचारु हो गया है। हालांकि प्रशासन ने ग्रामीणों को अभी भी जलभराव वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

ग्राम शिवनी के डेरा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार और उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने वार्ता कर उनकी समस्याएं जानीं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को शासन से प्राप्त खाद्य सामग्री किट भी वितरित की गई।
विज्ञापन

प्रशासन ने क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराने के लिए राजस्व कर्मियों को लगाया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से घटा है। अधिकांश बाढ़ प्रभावित गांवों में आवागमन शुरू हो गया है। प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद पात्र पीड़ितों को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें