मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के इचौली व नायकपुरवा में एक सप्ताह बाद ग्रामीणों को पानी नसीब हुआ। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने जल सत्याग्रह व धूल स्नान कर विरोध प्रदर्शन किया था। पेयजल की समस्या को अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में पानी न मिलने पर ग्रामीणों ने किया धूल से स्थान शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था जिसके बाद नलकूपों की मरम्मत का का शुरू कराया गया। चार में से एक नलकूप चालू कर दिया गया। वहीं तीन की मरम्मत जारी है। बृहस्पतिवार शाम एडीएम नमामि गंगे विजय सिंह गांव पहुंचे उससे पहले घरों तक पानी पहुंच गया था। पेयजल आपूर्ति बहाल होने से दोनों गांव की करीब 15 हजार की आबादी को राहत मिलने की उम्मीद है।