रोडवेज प्रशासन के अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते इस समय रोडवेज परिसर में कीचड़ फैला है। परिसर में जलभराव होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राठ रोडवेज परिसर के अंदर जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी और कीचड़ बजबजा रहा है। राठ से झांसी रूट पर चलने वाली बसें कीचड़ में खड़ी रहती हैं।
इनमें चढ़ने में भी यात्रियों को असुविधा होती है। यात्री मदन गोपाल, वीरेंद्र, मुकेश कुमार, हप्पू, पुष्पेंद्र कुमार आदि ने बताया कि रोडवेज परिसर में गंदा पानी व कीचड़ भरा होने से कपडे़ खराब हो जाते हैं।
यही नहीं यात्री पैर फिसलने से चुटहिल हो रहे हैं। वहीं रोडवेज डिपो के स्टेशन इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि रोडवेज परिसर में जलनिकासी की समस्या है।
वह कई बार विभाग को प्लेटफार्म ऊंचा कराने के लिए पत्राचार कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।