फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अंडरपास में भरा पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी

Thu, 09 Oct 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। मंगलवार रात हुई बारिश से इचौली अंडरपास मार्ग में पानी भर गया। जल निकासी नहीं हो पाई इसके बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हो रहे है। सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों को हुई। बंद हो जाने पर खींचकर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे विभाग ने कपसा मटौंध मार्ग में इचौली रेलवे क्रासिंग मानवरहित फाटक पर हादसों को कम करने के लिए अण्डरपास का निर्माण कराया है। अंडरपास में जलभराव से नायकपुरवा, जिगनौडा,अटघार, तिंदुहि,पचपहरा,मटौंध, खीरुही, खम्हरिया, गुसियारी, फत्तेपुरवा, कपसा, सुरौली, टिकरी, खण्डेह गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुसियारी निवासी बाबू खान ने बताया कि इचौली इण्टर कॉलेज में हमारे गाँव के सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं जो रोज इसी अण्डरपास से होकर गुजरते है। कई बच्चे पुल के ऊपर से जान जोखिम में डालकर रेल पटरी पार करते हैं l इचौली निवासी राजाराम ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने पुल में पानी भरने की स्थिति में दीवाल पर फोन नंबर लिखवाए थे जिससे राहगीर समस्या से अवगत करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें