फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे के प्रयोग की अनुमति मांगी

Mon, 12 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव और मोहर्रम के जुलूस में डीजे की मनाही से कार्यक्रम के आयोजक परेशान हैं। सोमवार को इंतजामिया कमेटी और दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजकाें ने डीएम को इस संदर्भ में ज्ञापन दिया। इसमें लाउडस्पीकर और डीजे के प्रयोग की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


नवयुवक मंडल दल राजदरबार रमेड़ी, पुलिस चौकी नवयुवक मंडल समेत अन्य दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों ने डीएम संध्या तिवारी को दिए ज्ञापन में बताया कि नवरात्र पर नौ दिन तक दुर्गा पंडालाें में शाम 8 बजे आरती और अन्य कार्यक्रम हाेंगे। इसके लिए लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति दी जाए।

इसी प्रकार शहर मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष बली अहमद साबरी ने ज्ञापन में कहा कि शहर के कई स्थानों पर ताजिए रखे जाएंगे। मुख्य रूप से सूफीगंज चौराहा, अमन शहीद, ग्वालटोली, कजियाना आदि स्थान इसमें शामिल हैं। यहां लाउडस्पीकर से मजलिस और तकरीर आदि होती है।
विज्ञापन


इसके प्रयोग की अनुमति दी जाए। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप कुमार, दिव्यांग त्रिपाठी, रुद्रप्रताप सिंह, अमित, राहुल, शीलू अवस्थी, अर्पित त्रिपाठी, प्रखर, अनुराग अवस्थी, नीलू अवस्थी, अंब्रीश, सलीम वारसी, अब्दुल बहाव, मुबीन अहमद, गप्पल उस्ताद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें