हमीरपुर। शहर की कांशीराम कॉलोनी भाग संख्या 129 के बीएलओ से एक युवक ने मोबाइल पर अभ्रदता की। नोटिस की सूचना पड़ोसी के द्वारा दिए जाने पर वह भड़क गया। मंगलवार को ही मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने भरोसा दिया, लेकिन कोई मौके पर नहीं गया। हालांकि बीएलओ ने डरते हुए नोटिस बांटे और कागजात भी चेक किए।
जानकारी के अनुसार कांशीराम कॉलोनी में भाग संख्या 129 के बीएलओ इंद्रपाल पाल है। वहां के नोटिस वह बांट रहे है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र कुमार के नाम का नोटिस देने के लिए वह कॉलोनी गए तो कोई नहीं मिला। बूथ पर पड़ोसी पहुंचे तो सूचना भेजने के उद्देश्य से उनसे कह दिया कि जितेंद्र को बता देना। बस इसी बात से वह भड़क गए और मोबाइल पर अभ्रदता की। बीएलओ का कहना है कि उसने मंगलवार को ही उक्त प्रकरण की जानकारी एसडीएम को दे दी थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने कहा कि तुम पहुंचे पीछे से पुलिस भेजता हूं, लेकिन कोई नहीं आया। डरते डरते नोटिस का वितरण किया।