हमीरपुर। शहर के विवेकनगर निवासी विकास शुक्ला का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि जापान की नेशनल यूनिवर्सिटी में जापान सरकार की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयन हुआ है, वहां कैंसर के उपचार और डायग्नोस्टिक्स में रिसर्च करेंगे। इससे पहले उन्होंने आईआईटी गेट जैसे नेशनल एग्जाम क्वालीफाई किए हैं। पीएचडी में यंग रिसर्चर अवार्ड और बेस्ट प्रेजेंटेशन अवार्ड प्राप्त किया है। उनके 12 से ज्यादा शोध प्रकाशित हुए हैं।