फोटो 28 एचएएमपी 29 - कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि। संवाद
- फोटो : अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अहिमाने तक बंद रोडलाइट से छाया अंधेरा।
हमीरपुर। शहर स्थित एक गेस्ट हाउस में भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संरक्षक विनय सिंह चंदेल व जिलाध्यक्ष शिवशरण सिंह को मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि रहे जिला प्रचारक द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला प्रचारक धनंजय द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के विषय में जानकारी दी गई। श्रीकांत अवस्थी ने भारतीय मजदूर संघ के अब तक के किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला, आगे की कार्यजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संरक्षक विनय सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष शिवशरण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सज्जन त्रिपाठी, जिला मंत्री अत्रि शर्मा, उपाध्यक्ष लल्लूराम भारती, दिनेश कुमार, अजीत सिंह गौतम, उमा देवी व संगठन मंत्री राजेश सिंह सेंगर को मनोनीत किया गया। संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य विवेक मिश्रा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी कर्मचारी संघ के लोग मौजूद रहे।