करतल। क्षेत्र के पहाड़ों में असमय होने वाली ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशत है। ब्लास्टिंग से टूटे पत्थर छिटककर दूर तक गिरते हैं जिससे हर समय अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। नहरी व गाजीपुर गांवों में पट्टा धारक सुबह से ही ब्लास्टिंग कराते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पट्टाधारक दो हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे हैं जिससे पहाड़ का अस्तित्व संकट में है। जिला खनिज अधिकारी राज रंजन ने अवैध खनन की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुबह व रात की ब्लास्टिंग बर्दाश्त न करने की चेतावनी भी दी। (संवाद)