फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, 20 से अधिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। इंगोहटा गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। सैकड़ों बंदर छतों और गलियों में घूमकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार अब तक 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इंगोहटा निवासी अनुराग सिंह को बंदरों ने दो बार काट लिया जिनका कानपुर में उपचार चल रहा है। भोला कुशवाहा समेत लालमन, फुर्तीलाल और गंगाराम सोनकर भी हमले में घायल हुए हैं। वन विभाग ने महीनों पहले रीछा तालाब के पास पिंजरा लगाया था लेकिन एक भी बंदर नहीं पकड़ा जा सका। ग्रामीणों ने अभियान चलाकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें