फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तरक्वाड़ी में घर से 111 बोतलें शराब बरामद

विज्ञापन
तरक्वाड़ी में घर से बरामद अवैध शराब। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने भोरंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तरक्वाड़ी में एक घर से 111 बोतल शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने भोरंज कस्बे के आसपास के व्यावसायिक और रिहायशी क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान तरक्वाड़ी में एक घर की तलाशी लेने पर शराब की खेप बरामद हुई। आरोपी ढाबा संचालक बताया जा रहा है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तलाशी में बरामद शराब में 76 बोतलें देशी और 35 बोतलें अंग्रेजी शराब की हैं। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त शाहदेव कटोच ने बताया कि विभाग को अवैध शराब की बिक्री और भंडारण को लेकर लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। इनके आधार पर विभागीय टीमें कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अवैध रूप से शराब की बिक्री, भंडारण या तस्करी की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें